तीन माह पूर्व लूट करने वाले सरगना गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – रामगोपाल

स्थान  – लक्सर

तीन माह पूर्व खानपुर थाना क्षेत्र में एक कंपनी के कर्मचारी से लूट करने वाले गैंग का सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, नकदी बरामद किए हैं। इस पर एसपी क्राइम मनोज कत्याल ने लक्सर सीओ कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि हरिद्वार के राकेश कुमार व विभोर कुमार पासी फायनेंस कंपनी के कर्मचारी हैं। 19 अक्तूबर में वह खानपुर आए थे।

लालचंदवाला के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाकर रोका और बैग छीन लिया। बैग में आठ हजार रुपये, मोबाइल टैब, मिनी प्रिंटर मशीन थी। खानपुर थाने में इसका मुकदमा दर्ज था। इसके खुलासे के लिए खानपुर एसओ संजीव थपलियाल, एसआई नवीन चौहान, के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी।

टीम ने इसका खुलासा करते हुए लूटेरे गैंग के सरगना रोहित उर्फ बिल्ला पुत्र भंवर सिंह निवासी खानपुर को गिरफ्तार कर लिया | जबकि उसके दोनों साथी फरार हो गए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई नकदी, एक तमंचा, कारतूस व फायनेंस कर्मचारियों के दस्तावेज बरामद किए गए |