चुनाव के बाद जनपद उत्तरकाशी में बढ़ रहे कोरोना केस

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – दीपक नोटियाल

स्थान –  उत्तरकाशी

सीमान्त जनपद उत्तरकाशी में चुनाव के बाद एक बार फिर कोरोना ने दस्तक देनी शुरू कर दी है| इस पर उत्तरकाशी सीएमओ का कहाना है कि वैक्सीनेशन में तो जनपद उत्तरकाशी नम्वर वन पर रहा है, पर कोविड के केस आने से जनपद के लिए शुभ संकेत नही है|

हालांकि स्वास्थ्य विभाग संदिग्धों पर नजर बनाये हुए है पर अगर लोग कोविड के नियमों का पालन करें तो हमारा जनपद कोविड मुक्त हो जायेगा | साथ ही उन्होंने जनपद वासियो से अपील की है कि मास्क का प्रयोग करें, और अपने परिवार को बचाने में सहयोग करें|

आपको बता दें कि उत्तरकाशी जनपद पूरे उत्तराखंड में वैक्सीनेशन मे सबसे ज्यादा आगे चल रहा है पर जो भी केस आ रहे है, वह सभी बाहर से ही आ रहे है।