लक्सर विधायक ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का लगाया आरोप

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

संवाददाता- मनोज कश्यप

स्थान – हरिद्वार

लक्सर विधायक संजय गुप्ता के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर आरोप लगाने के बाद भाजपा बैकफुट पर दिख रही है। पार्टी के नेता विधायक पर टिप्पणी करने से बचते हुए नजर आ रहे हैं। हरिद्वार में भाजपा के जिला अध्यक्ष जयपाल चौहान ने कहा कि संजय गुप्ता की कोई पीड़ा हो सकती है,

लेकिन अपनी बात को पार्टी फोरम में रखना चाहिए था। सही ढंग से बात रखने पर पार्टी जरूर उसका संज्ञान लेती है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मामला प्रदेश नेतृत्व के संज्ञान में है इस संबंध में जो भी कदम उठाना होगा वो प्रदेश स्तर से ही उठाया जाएगा |

आपको बता दे कि 16 फरवरी को मतदान होने के बाद लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगाया था। संजय गुप्ता ने आरोप लगाया था कि मदन कौशिक ने परोक्ष रूप से उन्हें हराने के लिए बीएसपी को समर्थन किया था।