कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – तनवीर अंसारी

स्थान – सितारगंज (उत्तराखण्ड)

सितारगंज ग्राम सिसईयां NH74 पर टाटा कार संख्या UK06AQ3644 और एक बाइक सवार की जबरजस्त भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत में कार अनियंत्रित होकर पलट गयी और बाइक सवार से जा भिड़ी |

कार में दो महिलाओं सहित एक चालक और एक लगभग 3 साल का बच्चा साकार थे | कार पलटने के कारण उन्हें हल्की चोटें आयीं । वहीं बाइक सवार को सर में गंभीर चोट आई। घायल बाइक सवार युवक को आनन फानन में बाइक पर ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया |

जहाँ युवक के सर में गंभीर चोट देख कर राजेश आर्या ने उपचार के लिए युवक को मुख्य चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर पलटी हुई कार से सभी लोगों को सुरक्षित निकाला | वहीं कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आयीं हैं ।