राज्य में विधानसभा चुनाव हुआ संपन्न, चुनावी गणित हुआ शुरू

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- विमल साह

स्थान- द्वाराहाट

द्वाराहाट विधानसभा में चुनाव के बाद चुनावी गणित लगने लगे हैं | भाजपा, कांग्रेस और यूकेडी सभी दल अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं मतदाता भी अब कयास लगा रहे हैं कि किसकी जीत और किस की हार होगी।

कितने वोटों का अंतर रहेगा। कुल मतदान द्वाराहाट विधानसभा में बेलेट मिलाकर करीब 52%से ऊपर हुआ है।वहीं इस विधानसभा में दस प्रत्याशी मैदान में थे | अब किसको कितना मतदान हुआ, यह चुनावी पिटारे में बंद है। वहीं इस बार के चुनाव में एक खास बात देखने को मिला | इस बार न तो मतदाताओं में उत्साह देखा गया और न ही पार्टी के एजेंट उत्साहित दिखे |

हालांकि शांति के साथ मतदान संपन्न हुआ | इसके लिए निर्वाचन अधिकारी द्वाराहाटउपजिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं और कार्मिकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।