हरिद्वार पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री ने किया गंगा पूजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- नरेश तोमर

स्थान- हरिद्वार

कांग्रेस की सरकार में राज्य मंत्री रहे राहुल यादव आज हरिद्वार पहुंचे|  जहां उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना की और आचमन लिया | वहीं उन्होंने दावा भी किया कि इस बार प्रचंड बहुमत से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है |

सरकार आने के बाद जहाँ युवाओं को जहां रोजगार मिलेगा, वहीं पलायन पर भी रोक लगाने में कांग्रेस सरकार कामयाब होगी | गैस के दाम 500 से नीचे किए जाएंगे और महिलाओं के लिए कई योजनाओं को भी लागू किया जाएगा | भाजपा से त्रस्त जनता को न्याय मिलेगा | वहीं अपनी हार को देख बीजेपी में बौखलाहट बढ़ गई है |

लक्सर विधायक संजय गुप्ता जहां प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को धोकेबाज ओर निरस्त करने की बात कर रहे हैं, वहीं ऋषिकेश की विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल पुलिस वालों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं | इससे साफ होता है कि भाजपाइयों में फूट पड़ने लगी है |