

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- ललित जोशी

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार व एनयूजे-आई के नगर अध्यक्ष अफजल हुसैन फौजी के बड़े भाई अजहर हुसैन सिद्दीकी (54 वर्ष)का कल रात करीब 10:30 बजे हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया ।अजहर हुसैन पूर्व में एक दैनिक समाचार पत्र के जनपद प्रेस फोटोग्राफर तौर पर भी कार्य कर चुके हैं। अजहर वर्तमान में तल्लीताल पिछाड़ी बाजार में दिल्ली टूर एन्ड ट्रेवल्स प्रतिष्ठान के संचालक थे । उन्होंने कुछ समय तक पत्रकारिता भी की थी ।

अजहर हुसैन अपने पीछे पत्नी,तीन बेटियां व एक छोटे बेटे को रोता बिलखता छोड़ गए। व्यापार मंडल व पत्रकारों संगठनों ने अजहर हुसैन के देहांत पर गहरा शोक प्रकट किया । आज दोपहर 1:30 बजे तल्लीताल मस्जिद में जनाज़े की नमाज के बाद अज़हर हुसैन सिद्दीकी को बारा पत्थर कब्रिस्तान में सुपर्दे -ए-ख़ाक किया जाएगा । नैनीताल व आसपास के मीडिया से जुड़े लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त कर अजहर हुसैन के परिजनों को यह दुःख सहने की प्रभु से प्रार्थना की। अजहर हुसैन वह व्यक्ति थे जो सबके सुख दुःख में हमेशा खड़े रहते थे। वह काफी मिलनसार व हँसमुख स्वभाव के इंसान थे।



