चुनाव की ड्यूटी कर घर लौट रहे थे कर्मचारी, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी चार, 1 की मौत, 3 घायल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- देहरादून

पौड़ी में चुनाव से ड्यूटी कर अपने निजी वाहन से घर देहरादून लौट रहे कर्मचारियों की कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गयी | जिससे एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 2 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गये | जिन्हें हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर किया गया है | जबकि एक घायल कर्मचारी का इलाज जिला अस्पताल में ही चल रहा है | वहीं पौड़ी के डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा.विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि श्रीनगर विधानसभा में चुनाव ड्यूटी में लगे चार कर्मचारी अपना काम निपटाकर मंगलवार की सुबह अपने घर देहरादून जा रहे थे। खोलाचौंरी के समीप भटकोट में इन कर्मचारियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बताया कि कार दुर्घटनाग्रस्त होने से कर्मचारी रणवीर नेगी (50) निवासी भानियावाला देहरादून की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि जय सिंह (54) निवासी सुमन बिहार बापूग्राम ऋषिकेश, सुरेंद्र रावत (54) निवासी हाथीबड़कला देहरादून और नरेंद्र गुसाईं (45) निवासी विकासनगर देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय पौड़ी पहुंचाया गया। जिसमें से 2 कर्मचारियों को उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जबकि 1 कर्मचारी का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। बताया कि मृत कर्मचारी का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल कर्मचारियों का हालचाल जाना। कहा कि घायल कर्मचारियों की हरसंभव मदद की जाएगी।