चुनाव संपन्न होने के बाद भी यातायात व्यवस्था चरमराई, यात्रियों को उठानी पड़ रही परेशानियां

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- गोविन्द रावत

स्थान- अल्मोड़ा

चुनाव ड्यूटी में लगे वाहनों के नहीं लौटने से मंगलवार को भी यात्रियों को समय पर वाहन नहीं मिल सके। जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि रोडवेज की नियमित 20 सेवाओं में से 16 मार्गों में बसों के चक्के जाम रहे। बता दें बीते सोमवार को अल्मोड़ा जिले में विधान सभा चुनावों के लिए मतदान हुआ। वहीं मतदान को संपन्न कराने के लिए ड्यूटी में लगे कार्मिकों को लाने और ले जाने के लिए प्रशासन की ओर से रोडवेज और केएमआयू बसों समेत टैक्सी वाहनों का अधिग्रहण किया गया है।

Coronavirus Side Effects: Fare will Increase in Passenger Vehicle, Seat  will be Reduced in Bus Auto Taxi, Transport News, Coronavirus News Update,  Coronavirus Lockdown Effect

जिसके बाद यातायात व्यवस्था चरमराई गई। वहीं चुनाव संपन्न होने के दूसरे दिन भी लोगों को वाहन नहीं मिल सके। जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर रोडवेज की नियमित सेवाओं में से कुल चार मार्गों में बसों का संचालन हो सका। जिससे खासकर लंबी दूरी वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। डिपो कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को भी अल्मोड़ा-चड़ीगढ़, अल्मोड़ा- गुडगांव, अल्मोड़ा-देहरादून और अल्मोड़ा-दिल्ली मार्ग में ही बसों का संचालन किया गया |