सड़क किनारे एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में मचा हडकंप

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर-दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

उधम सिंह नगर जिले के जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तालाबपुर में  सड़क किनारे एक व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया | लाश मिलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी |

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है | मृतक युवक जसपुर का बताया जा रहा है | इसी कड़ी में कोतवाल जसपुर जगदीश देउपा ने बताया कि तालाबपुर में एक बॉडी मिली थी जिसकी सूचना के बाद पुलिस वहां पहुची और छानबीन की | जिसमें मृतक की जेब से शराब भी बरामद हुई  |

प्रथम दृष्टया युवक की मौत किसी बीमारी की वजह से लग रही है क्योंकि मृतक हार्ट का मरीज था | बॉडी को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है | पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा |