

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – दीपक अधिकारी

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी में बेहद दुःखद और दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है | जहां गौलापार के कुंवरपुर क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया | जिसमें एक कार पेड़ से जा टकराई | टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ से टकराने के बाद कार पास की दुकान में जा घुसी। मिली जानकारी के अनुसार विगत रात्रि एक कार स्विफ्ट डिजायर नंबर UK06.BA.2254 हल्द्वानी से कुंवरपुर चोरगलिया की तरफ जा रही थी | इस दौरान कार कुंवरपुर के निकट सरोवर रेस्टोरेंट के पास अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गई। जिसमें चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गई एवं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया | जिसका उपचार कृष्णा अस्पताल में चल रहा है।

वहीं मृतकों के नाम अक्षय आहूजा पुत्र महेश आहूजा निवासी पीली कोठी हल्द्वानी उम्र 23 वर्ष, कार्तिक डोभाल पुत्र राजेंद्र सिंह डोभाल निवासी बद्रीपुरा हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष, चित्रेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राजेश कुमार गुप्ता निवासी बद्रीपुरा पांडे निवास हल्द्वानी उम्र 19 वर्ष, प्रियांशु बिष्ट पुत्र तारा सिंह बिष्ट निवासी बद्रीपुरा पांडे निवास हल्द्वानी उम्र 19 वर्ष बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही घायल में कमल पांडे पुत्र स्वर्गीय मुकुल पांडे निवासी नवाबी रोड हल्द्वानी उम्र 26 वर्ष वर्तमान में कृष्णा अस्पताल में उपचाराधीन है, जो गंभीर रूप से घायल है।



