पीएम मोदी ने किया वर्चुअल माध्यम से विजय संकल्प सभाओं को संबोधित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान- जसपुर

भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं | चुनावी जनसभाओं का दौर और तेज हो गया है |  वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वर्चुअल माध्यम से विजय संकल्प सभाओं को संबोधित किया | जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ता भी जनता में जोश भरने का काम कर रहें हैं | इसी कड़ी में जसपुर विधानसभा में एक विजय संकल्प सभा आयोजित की गई |

जिसे प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया | इस दौरान जनसभा में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे | वहीं जसपुर से भाजपा प्रत्याशी शेलेन्द्र मोहन सिंघल के पक्ष में वोट डालने की अपील को लेकर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किये गए | जिस पर शेलेन्द्र मोहन सिंघल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने आज बहुत अच्छी बात की |

प्रधानमंत्री को उत्तराखंड की जनता से बहुत लगाव है और आज उन्होंने बताया कि किस तरह से वह प्रदेश का विकास करेंगे, इसके बारे मे भी उन्होंने विस्तार से जानकारी दी गई और प्रवर्तीय ओर क्षेत्रीय लोग उनके संवाद से जुड़े हैं | वहीं आगामी 12 तारीख को प्रधानमंत्री का रुद्रपुर में प्रस्तावित दौरा है जिसमें लोग भारी संख्या में वहां पहुचेंगे और कोरोना नियमों का पालन करते हुए प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे |