

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक हरक सिंह रावत 70 विधानसभा खटीमा पहुंचे | जहाँ उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी के पक्ष में प्रचार किया और भारी मतों से उन्हें विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कराने के लिए जनता से अपील की।

बता दें हरक सिंह रावत सबसे पहले खटीमा में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर की दादी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंचे | उसके बाद मझोला गगन पैलेस में पहुंचकर एक जनसभा को संबोधित किया | जहां भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे । इस दौरान हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर करारा प्रहार किया और कांग्रेस का हाथ मजबूत करने और खटीमा से भुवन कापड़ी को भारी मतों से जिताने के लिए जनता से अपील की।


वहीं कांग्रेस के स्टार प्रचारक हरक सिंह रावत ने बताया कि भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने बताया कि जनता इस बार परिवर्तन चाहती है और निश्चित रूप से आने वाले समय में जनता का आशीर्वाद मिलेगा और परिवर्तन होगा तथा उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी।



