

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – पंजक सक्सेना
स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शोएब अहमद ने आज बाजार क्षेत्र का दौरा किया | जिसमें उन्होंने नया बाज़ार मंगल पड़ाव, जामा मस्जिद, कारखाना बाजार, मीरा मार्ग, बरेली रोड आदि क्षेत्रों में लोगों से जन संपर्क करके अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की|


जनसंपर्क करते समय लोगों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि 14 फरवरी को हम सब लोग साइकिल के सामने वाला बटन दबाकर आपको विजयी बनाएंगे|


जनसंपर्क करने के दौरान शोएब अहमद के साथ जिला अध्यक्ष डिंपल पांडे योगेश शर्मा,अतुल, गगन सीटी, रवीन्द्र, सोनू शर्मा, कमलजीत कोहली, ज़ियाउद्दीन कुरेशी एवं मुशीर नवाब आदि ने शुऐब अहमद के साथ जनसंपर्क किया ।


