

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- विशेष शर्मा

स्थान- बाजपुर

बाजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रैली के माध्यम से क्षेत्र की जनता को संबोधित किया। वर्चुअल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बता दें कि विधानसभा चुनाव के चलते भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारक पूरी तरह मैदान में उतार दिए हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड की जनता को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली के चलते बाजपुर के ग्राम राजपुरा नंबर 2 में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जहां सैकड़ों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली को सुनने के लिए पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की जनता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर देश के विकास में योगदान देने की बात कही। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता अपने मत का प्रयोग कर आगामी 25 साल के लिए प्रदेश की नींव को मजबूत करने का काम करेगी। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की नीयत उन के नारों से लगाई जा सकती है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कारनामे जनता से छिपे नहीं है।


साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में कांग्रेस को कभी उत्तराखंड के चार धामों की चिंता नहीं हुई, लेकिन आज कांग्रेस प्रदेश की जनता से वोट लेने के लिए चार धाम के विकास को लेकर बात कर रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता से विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।



