पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली में लदी 140 पेटी पकड़ी शराब , चालक फरार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान- सितारगंज

प्रदेश में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत प्रचलित आदर्श आचार संहिता के दौरान अवैध शराब की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी रोकथाम व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों को क्रय विक्रय कराने वालों के विरुद्ध प्रभावी सँयुक्त चेकिंग करने के लिए जनपद स्तर पर गठित की गई|

टीम एफ़एसटी व कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान देवनगर चौराहा शक्तिफार्म से स्वराज 855 ट्रैक्टर ट्राली से 140 पेटी अंग्रेजी शराब मार्का एस आर एस बिग हेट डिलक्स विस्की बरामद की गई।

वहीं पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया| जिस संबंध में सितारगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम मुकदमा पंजीकृत कर लिया है साथ ही अवैध शराब के स्रोत व अभियुक्त की तलाश के लिए सितारगंज पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

वही पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि प्रेस वार्ता कर बताया कि सितारगंज पुलिस और एफ एस टी की संयुक्त टीम ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली में 140 पेटी अरुणाचल मार्का अबैध शराब की पेटी  शक्तिफार्म के देवनगर चौराहे से पकड़ा है साथ बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।