प्रदेश में गूंजा कैलाश खेर का गाना, “सारा उत्तराखंड हरदा के संग”

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – सचिन गुप्ता
स्थान – लालकुआं

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर सूफी गायक कैलाश खेर की ओर से गाए गए गाने की आज लोक गायिका माया उपाध्याय ने लॉन्चिंग की है | विधानसभा चुनावी समर के बीच पूरे उत्तराखंड में “हरदा” के गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। प्रदेश में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत “हरदा” पर सूफी गायक कैलाश खेर की ओर से बनाया गया गीत “सारा उत्तराखंड हरदा के संग” गूंजने लगा।

रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सांस्कृतिक सलाहकार और लोक गायिका माया उपाध्याय ने पार्टी नगर कार्यालय में गाने की लॉन्चिंग की। पार्टी नगर कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान माया उपाध्याय ने गाने के बारे में पूरी जानकारी। इस दौरान गाने की लॉन्चिंग करते हुए सभी को गाने की मुख्य पंक्तियों को सुनाया गया।

माया ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस और हरीश रावत की लहर है। जनता हरीश रावत को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि अपनी विधानसभा लालकुआं में वह भारी मतों से जीत दर्ज कर रहे हैं। पूरे प्रदेश भर की विधानसभाओं के दावेदार उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में अपने यहां देखना चाहते हैं। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, नगर अध्यक्ष गुरदीप सिंह, हरेंद्र बोरा आदि मौजूद रहे।

गाने के बोल—

उत्तराखंड की यही पुकार, जन जन की है यही पुकार, हरीश रावत अबकी बार

सरल स्वभाव पहाड़ी मुस्कान प्रदेशवासियों पर छिड़कता जहान

जो कहता है करता है वादे से नहीं मुकरता है साफ स्वच्छ है किरदार हरीश रावत अबकी बार

सारा उत्तराखंड हरदा के संग है प्रदेशवासियों में नई उमंग है देवभूमि शेरू के पलायन

जनता का आशीर्वाद हरदा के संग है जन जन की है यही पुकार हरीश रावत अबकी बार