

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – पंजक सक्सेना

स्थान – उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी की 8 फरवरी को नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के लिए वर्चुअल रैली का कार्यक्रम तय किया गया है। इस रैली के संयोजक प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने बताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नैनीताल लोकसभा क्षेत्र 14 विधानसभाओ में 56 स्थानों पर,यानि हर विधानसभा में चार स्थानों पर, एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मतदाताओं को संबोधित करेंगे।


भट्ट ने बताया कि पीएम मोदी की रैली सोशल मीडिया के जरिए आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य बीजेपी कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया जाएगा। वहीं कल 7 फरवरी को बागेश्वर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर ली गयी है ।

वहीं नड्डा के बागेश्वर दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। भट्ट ने कहा वह स्वयं इस कार्यक्रम में नड्डा के स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। वहीं प्रदेश महामंत्री ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कालाढूंगी विधानसभ में बीजेपी प्रत्याशी बंशीधर भगत के लिए प्रचार करेंगे, पार्टी स्तर पर गडकरी के कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां की जारही है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी स्वयं भी उत्तराखंड का दौरा करना चाहते है उन्हें निर्वाचन आयोग की अनुमति मिली तो उनका भी कार्यक्रम अल्मोड़ा के लिए तय किया जा सकता है।


भट्ट ने कहा उत्तराखंड में धामी सरकार का होना जरूरी है| डबल इंजन की सरकार के होने से केंद्र द्वारा उत्तराखंड में शुरू की गई एक लाख चालीस हजार करोड़ की योजनाओं को समय से पूरा करने में आसानी रहेगी| क्योंकि आम तौर पर देखा गया है कि जिन राज्यो में विपक्ष की सरकार है वहां केंद्र की योजनायें या तो लागू नही होती और जहां लागू होती है वो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है।


भट्ट ने कहा उत्तराखंड में बीजेपी सिक्सटी प्लस के लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है।हमने पिछली बार से तीन सीटे ज्यादा लेकर आनी है,ऐसा हमारे कार्यकर्ताओ में उत्साह है।


