किसानों और व्यापारियों का कांग्रेस को मिल रहा पूर्ण समर्थन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट- अज़हर मलिक

स्थान – काशीपुर

राहुल गांधी की किच्छा में किसानों के साथ की गई जनसभा के बाद जिले भर में किसानों का कांग्रेस के प्रत्याशियों को समर्थन मिलना शुरू हो गया है, जिसके चलते काशीपुर में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चन्द सिंह को समर्थन देकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया है।

राहुल गांधी के उत्तराखण्ड दौरे के बाद किसानों का पूरा समर्थन कांग्रेस को मिलता दिख रहा है, मिनी पंजाब कहे जाने वाले काशीपुर क्षेत्र में भी किसानों का पूरा समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है, काशीपुर में किसानों और अनाज मंडी के आढ़ती व्यापारियों ने कांग्रेस को अपना समर्थन देकर चुनावों से पहले हलचल मचा दी है, भाजपा सरकार में आंदोलनरत रहे किसानों ने एक स्वर में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अपना समर्थन कांग्रेस के पक्ष में दे दिया है,

 कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चंद ने कहा कि सभी एक साथ मिलकर सत्ता परिवर्तन करने के लिए तैयार है, और किसानों के साथ ही व्यापारी वर्ग भी भाजपा की दुराग्रही नीतियों से त्रस्त है, यही वजह है कि आज हर वर्ग कांग्रेस के पक्ष में है।