भगवानपुर की निवर्तमान विधायक ममता राकेश का ऑडियो वायरल, बसपा प्रत्याशी ने साधा निशाना

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- भगवानपुर

रुड़की की भगवानपुर विधायक ममता राकेश का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक ममता राकेश अपने पति स्वर्गीय काबिना मंत्री सुरेंद्र राकेश का हवाला देते हुए किसी एक युवक को धमका रही हैं | यही नहीं विधायक ममता राकेश द्वारा उक्त युवक पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया जा रहा है | युवक से बात करता है, जिसमें अभिषेक राकेश का दिखाते हुए युवक को कह रहा है तू जहां भी मिलेगा अभिषेक राकेश तुझे नहीं छोड़ेगा।

वहीं वायरल हो रहे इस ऑडियो पर विधायक ममता राकेश का जवाब भी सामने आया है, ममता राकेश का कहना है कि ऑडियो में उनकी आवाज नहीं है, बल्कि ऑडियो को डबिंग किया गया है, उधर ममता राकेश के देवर व बसपा प्रत्याशी सुबोध राकेश का कहना है कि जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल विधायक ममता राकेश कर रही हैं, वह किसी भी महिला को शोभा नहीं देता है |

ऐसी भाषा आपस में कोई पुरुष कर ले तो अलग बात है, सुबोध राकेश ने कहा कि विधायक ममता राकेश क्षेत्र की आवाम का सम्मान खो चुकी है, उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपने बड़ों के सम्मान में ऐसी बातें नहीं करनी चाहियें।