भोजपुरी कलाकार करेंगे रुद्रपुर से भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा का प्रचार

   

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक कुकरेज़ा

स्थान – रुद्रपुर

भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में उतारना शुरू कर दिया है, जिसके तहत भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार व भाजपा सांसद मनोज तिवारी रूद्रपुर सिटी क्लब पहुँचे। जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वही उन्होने कार्यकर्ताओं को उनकी शक्ति की याद दिलाई और नरेंद्र मोदी जैसे नेता का पार्टी में होना बीजेपी की ताकत बताया।

उन्होंने कहा कि भाजपा रुद्र के पुर को शिव का इंतजार था और इस बार रुद्रपुर के लोग भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा को जीत दिलाएंगे। उन्होंने पंजाब में प्रधानमंत्री मनोज तिवारी के रास्ता रोंके जाने पर कांग्रेस का षड्यंत्र बताया। सांसद तिवारी ने कहा कि यदि कोई जिलाध्यक्ष विधायक बनाना है तो वो सिर्फ विधायक नही रहता, मतलब साफ है कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद शिव अरोरा को मंत्री पद भी मिल सकता है। साथ ही कांग्रेस और आप पर भी निशाना साधा।

सिने भोजपुरी सिने स्टार मनोज तिवारी शिव अरोरा के पक्ष में मतदान करने के लिए रुद्रपुर के खेड़ा सहित अन्य स्थानों पर लोगों के साथ मिलकर प्रचार प्रसार भी करेंगे मनोज तिवारी के रुद्रपुर आने से युवाओं में खासा जोश भी दिखाई दिया।