भारी बर्फबारी के बाद नैनीताल में मूलभूत सुविधाएं हुई ठप्प

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- ललित जोशी

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी व उसके आस पास लगभग 1 फिट से 2 फिट की बर्फ पड़ने सेे ऊँचाई वाले स्थानों में 3 दिन से लाइट, पानी  व नेटवर्क व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है। जिसके चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोगों ने बर्फ़ को आग में पिघालकर पानी बनाया। कई जगह पेड़ टूट गये हैं। जिससे बिजली के तार तक टूट गये हैं।

आज सुबह नेटवर्क की व्यवस्था थोड़ी बहुत ठीक हो पायी है। वहीं ऊँचाई वाले स्थानों पर दूध, समाचार पत्र तक नहीं आ पाया । बर्फ़बारी के बाद अब आज सुबह से आसमान साफ नजर आ रहा है ।घरों के आसपास व छतों में भी अभी जमकर बर्फ़ देख सकते हैं। वहीं ऊँचाई वाले स्थानों पर आवाजाही पूरी तरह से बंद है।