हरीश रावत के समर्थन में आई भावना पाण्डे, विरोधियों को किया सचेत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

स्थान- लालकुआं

लालकुआं विधानसभा में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है |  वहीं कांग्रेस पार्टी भी लालकुआं से अपने चुनावी दावेदार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को विजयी बनाने में लगी हुई है। इसी कड़ी में हरदा के आवाह्न पर आज लालकुआं पहुंची भारतीय जनता कैबिनेट पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना पाण्डे ने लड़की हूं लड़ सकती हूं के स्लोगन के साथ मैदान में उतरते हुए हरीश रावत को अपना दिया और अपने विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने का एलान किया।

भावना पांडे ने बताया कि हरदा ने अपनी बहन को बुलाया और समर्थन मांगा। जिसके चलते वह लालकुआं पहुंची | वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भावना पांडे ने कहा कि मैं हरीश रावत को समर्थन देते हुए अपने उन विरोधियों को भी सचेत करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे और पार्टी मेरी पार्टी को धोखा दिया। साथ ही हरदा का क्षेत्र में पूर्ण जोरदार समर्थन के साथ प्रचार प्रसार करना है।

हरदा के मुख्यमंत्री बनते ही लालकुआं विधानसभा का चौमुखी विकास होगा। मैं लालकुआं विधानसभा की बेटी हूं। “लड़की हूं लड़ सकती हूं” को मजबूर करने के लिए मैं भी मैदान में आई हूं। लालकुआं विधानसभा से भावना पांडे, हरीश चंद्र दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा हरीश रावत का प्रतिनिधित्व लालकुआं विधानसभा में करेंगे।