

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

स्थान- लालकुआं

जनता कैबिनेट पार्टी की मुखिया भावना पांडे” लालकुआं पहुंची | जहाँ उन्होंने लालकुआं विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत का समर्थन किया | जनता कैबिनेट पार्टी की मुखिया भावना पांडे ने लालकुआं में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के समर्थन में एक प्रेस वार्ता की । जिसमे उन्होंने लालकुआं विधानसभा वासियों से काग्रेंस के पक्ष में मतदान करने की अपील की | वहीं भावना पांडे ने दावा किया कि लालकुआं की जनता सब की चाहत चाहत हरीश रावत के नारे को साकार करेगी । अगर हरीश रावत लालकुआं विधानसभा से जीतते हैं तो प्रदेश की मॉडल विधानसभा”में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे ।

साथ ही उन्होंने दावा किया कि हरीश रावत के विधायक बनने पर बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाया जायेगा | जनता को उनकी भूमि का मलिकाना हक” क्षेत्र में बेरोजगारी दूर होगी | भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव में करारी हार मिलेगी | भाजपा झूठे और जुमले की सरकार है | वहीं उन्होंने भाजपा पर लगाए गम्भीर आरोप लगाए कि भाजपा ने उनके सभी उम्मीदवार हाईजैक किए | उन्होंने कहा 2027 में वह प्रदेश की हर विधानसभा में चुनाव लड़ेंगी ।



