

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

समाजवादी पार्टी के साथ युवाओं का कारवां लगातार बढ़ रहा है। हल्द्वानी से सपा प्रत्याशी शोएब अहमद जहां विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर जनता से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर दूसरे दलों से जुड़े युवा भी लगातार सपा की नीतियों से प्रभावित होकर शोएब अहमद के समर्थन में आगे आ रहे हैं। गुरुवार देर रात कांग्रेस के झूठे और कोरे आश्वासनों से आजिज़ आकर शारिक सिद्दीकी, रोबिश सिद्दीकी, हसीन, शानू के साथ सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की।

सपा प्रत्याशी शोएब अहमद ने सभी नए सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया। सपा ज्वाइन करने वाले इन युवाओं ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को सिर्फ कोरे आश्वासन दिए हैं। कांग्रेस ने हमें लंबे समय तक गुमराह किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष डिंपल पांडे, नगर अध्यक्ष अख्तर अली, ज़ियाउद्दीन कुरैशी, रेहान मियां, मोहम्मद शाहिद, अनम मलिक, इकराम लालू, मुशीर नवाब, समेत सभी समर्थक व सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



