आप के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री कल से 4 दिवसीय दौरे पर, हल्द्वानी से करेंगे शुरुआत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी  

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू और हल्द्वानी से आप प्रत्याशी ने आज हल्द्वानी में एक प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी कि दिल्ली के आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री गोपाल राय अपने कुमाऊं दौरे पर आज देर शाम हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोपाल राय जी अपने चार दिवसीय दौरे पर कुमाऊं पहुंच रहे हैं जहां 2 तारीख को दोपहर 12 बजे वह हल्द्वानी में नव परिवर्तन जनसभा करेंगे और शाम को नैनीताल में जनता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे। 3 फरवरी को चंपावत दोपहर 12 बजे वह नव परिवर्तन संवाद करेंगे और उसी दिन खटीमा में शाम 5 बजे कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 4 फरवरी को गोपाल राय किच्छा पहुंचेंगे |

जहां 12 बजे वह नव परिवर्तन संवाद करेंगे और इसी दिन 5 बजे वह नव परिवर्तन संवाद करते हुए जनता में उत्साह भरने का काम करेंगे। 5 फरवरी को वह दोपहर गदरपुर में जनता से नव परिवर्तन संवाद करते हुए इसी दिन शाम 5 बजे जसपुर में जनता को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि गोपाल राय को सुनने के लिए सैकडों लोग आएंगे और उनके इस दौरे से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारा केंद्रीय नेतृत्व इस वक्त पार्टी और प्रत्याशी दोनों को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं और उनकी मेहनत जरुर रंग लाएगी और प्रदेश में आप पार्टी की ही सरकार बनेगी।