

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्ट- अज़हर मलिक
स्थान – काशीपुर

भाजपा के कमल पर बगावत के कांटे रायशुमारी के बाद भी नहीं टूटे | ऐसे में नैनीताल सांसद अजय भट्ट कमल की टहनियों से कांटे निकालने की कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन बगावत के कांटे मजबूती से भाजपा के जीत के सपने पर चुभ रहे हैं |


काशीपुर में एक सभा के दौरान अजय भट्ट ने कहा कि अभी मनाने की कोशिश जारी है, लेकिन बगावत से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होने वाला है | वहीं परिवार वाद पर अजय भट्ट ने कहा कि कई बार पार्टी की मजबूरी भी हो जाती है |


वहीं उन्होने नोट देकर टिकट देने के आरोप पर भी भाजपा के बागी राजकुमार ठुकराल को नसीहत देते हुए कहा कि टिकट न मिलने पर किसी को भी इस तरह के बयान नहीं देना चाहिए जिससे पार्टी की छवि खराब हो | सभी को मर्यादा में रहकर ही अपने बयान देने चाहिए।


