

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



संवाददाता- सलीम अहमद साहिल
स्थान- रामनगर

रामनगर के गैस गोदाम रोड स्थित ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के निवर्तमान कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित एक गीत को लांच किया।


भगत ने बताया कि इस गीत से साफ़ जाहिर है कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड के प्रति कितना लगाव है | वहीं उन्होंने 2022 में उत्तराखंड के अंदर भाजपा की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि 50 सालों में कांग्रेस ने देश को लूटने का काम किया है लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व उत्तराखंड चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर है |


उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह घर घर जाकर जनता को केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में बताते हुए पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील करें | निश्चित तौर पर एक बार फिर जनता उत्तराखंड की कमान भाजपा को सौंपेगी।


