1.20 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – भगवान मेहरा
स्थान – कालाढूंगी

कालाढूंगी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट ने जनपद में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी के दिशा निर्देशन में और थानाध्यक्ष कालाढूंगी राजवीर सिहं के नेतृत्व में आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत कालाढूंगी पुलिस व SOG टीम नैनीताल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कालाढूंगी-बाजपुर मार्ग पर एक अभियुक्त को चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया ।

बता दें आरोपी के कब्जे से कुल 120 ग्राम स्मैक बरामद हुई । क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत सिंह अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने स्मैक के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत हमारे सूत्र और मुखबिर से पता चला है कि कुछ लोग बाहर से यहाँ स्मैक लाकर बेच रहे हैं |

जिसके चलते मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति जो बन्ना खेड़ा बाजपुर का रहने वाला है उसके पास से 120 ग्राम स्मैक प्राप्त हुई है। वहीं अब उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है | पकड़े गए स्मैक की कीमत साढ़े तीन से चार लाख के बीच होगी। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को 2500 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया ।