

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



आज का राशिफल: 30 जनवरी 2022

मेष

आज आपको अपने जीवनसाथी और अपने परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बनाकर रखना होगा। यदि कोई बात भी हो, तो उसमें आपको अपने क्रोध पर भी काबू रखना होगा, नहीं तो आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है, जो लोग रोजगार के क्षेत्र में प्रयासरत हैं, उनको मन मुताबिक सफलता प्राप्त होगी, जिसके कारण उनकी भविष्य की चिंता समाप्त होगी। आज आप अपने कारोबार में अपने किसी साथी से किए हुए वादे को पूरा करने के कारण आपको उनसे कुछ बातें भी सुनने को मिल सकती हैं, जिसमें आपको चुप रहकर सुनना बेहतर रहेगा।

वृष

आज आपके मन में कुछ उलझने आ सकती हैं, जो व्यर्थ होंगी, लेकिन आपको कोई ऐसा कार्य करने से भी बचना होगा, जिससे परिवार का कोई सदस्य नाराज हो, इसीलिए आज यदि किसी के भविष्य से संबंधित निर्णय लेना हो, तो उसमें अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेना सही रहेगा। आज आपको आर्थिक मामलों में खासतौर पर शेयर बाजार आदि मे निवेश करने से पहले अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है, जो लोग तकनीकी क्षेत्रों में रुचि रखते हैं, उनको आज सफलता प्राप्त हो सकती है।
मिथुन

आज के दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने काफी कार्य अपने हाथ में ले लेंगे, लेकिन बाद में उनके पूरा ना होने से आपको पछताना पड़ सकता है, इसलिए आज आप उतने ही कामों को हाथ में लें, जिसको आप पूरा कर सकें। आज आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

कर्क

आज का दिन आपके बौद्धिक सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा, जिन लोगों को कोई रिश्ते से संबंधित समस्या है, तो उन्हें आज अपना अच्छा खासा ध्यान रखना होगा, तभी वह इस समस्या से निजात पा सकते हैं व डॉक्टरी परामर्श अवश्य दें, जो लोग किसी पुरानी नौकरी को छोड़कर किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको भी आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है।

सिंह

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने शौक पूरा करने के लिए उत्साहित रहेंगे, जिसके लिए आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। आज आप कुछ नये, कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं। आज आपको अपने बड़े भाई बहनों से तालमेल बनाकर रखना होगा ताकि वह आपको व्यापार संबंधी सुझाव दे सके। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने अधिकारियों से शाबाशी मिलेगी, क्योंकि आप अपना कार्य समय पर समाप्त करने में सफल रहेंगे।
कन्या

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आपने अपने संचित धन को व्यय किया, तो बाद में आपको परेशानी हो सकती है, क्योंकि आपने उस धन को भविष्य के लिए संभाल कर रखा था। आज आपको यदि संतान की शिक्षा से संबंधित कोई परेशानी थी, तो आप उसका समाधान अपने गुरुजनों की मदद से खोजने में सफल रहेंगे।
तुला

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको आर्थिक मामलों में भी लाभ मिलेगा। यदि आपने भविष्य में किसी को कुछ धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिन लोगों के पास कर्ज था, तो आज अपने कार्य को भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज आपके कुछ गैर जरूरी खर्च होंगे, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि यदि वे किसी गलत संगत में पड़े, तो वह भी आपके धन को व्यर्थ में व्यय करेंगे। आज आपको कुछ धन को भविष्य के लिए भी संभाल करके अवश्य रखना होगा, तभी आप बाद में उसका लाभ ले पाएंगे।
धनु

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आप किसी भूमि और वाहन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं, क्योंकि आज आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ प्राप्त होगा, लेकिन यदि आज आप किसी चीज की खरीदारी करना चाहते हैं, तो उससे पहले अपने माता पिता व परिवार के वरिष्ठ जनों से सलाह मशवरा अवश्य करें। आज आपकी सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी।
मकर

आज आपको अपनी माताजी की सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा, क्योंकि आज उनको अचानक कोई सेहत संबंधित समस्या हो सकती है, जिसे लेकर आप चिंतित रहेंगे। आज जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य हर मात्रा में मिलेगा, जिसे पाकर आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपको कार्य क्षेत्र में अपने कामों से मतलब रखना में बेहतर रहेगा।
कुंभ

आज का दिन आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज आप कम मेहनत से ही अत्यधिक लाभ पा लेंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप उसके बाद आलस रखेंगे, जिसके कारण आप अपने कुछ कामों को आगे के लिए टाल सकते हैं, लेकिन इसमें आपको ध्यान देना होगा कि आपका कोई जरूरी कार्य ना हो, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मीन

आज आपको किसी भी जोखिम भरे काम को करने से पहले अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही निर्णय लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। आज आपकी कोई पुरानी समस्या आपको फिर से परेशान कर सकती है, जिसके लिए आप अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा भी करेंगे।


