दिव्यांग व 80 वर्ष के मतदाता अब घर बैठे-बैठे दे सकेंगे अपना मत, पढ़ें पूरी ख़बर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955  

रिपोर्टर- ललित जोशी

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में विधानसभा चुनाव में इस बार दिव्यांग व 80 साल से अधिक उम्र के वयोवृद्ध के लिए उत्तराखंड शासन ने पोस्ट बेलेट पेपर से घर से ही मतदान दिये जाने की व्यवस्था कर दी है। इसकी जानकारी उप जिला अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रतीक जैन ने दी।

उन्होंने बताया शासन ने यह पहल की है जो भी दिव्यांग  व 80 वर्ष के उम्र दार मतदाता हैं औए वह मतदान स्थल पर नहीं आ सकते हैं, उनके लिए निर्वाचन से जुड़े कर्मचारी घर-घर जाकर एक फार्म भरा रहे हैं, जिससे वह अपना मत पोस्टल के माध्यम से दे सकते हैं।