

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- भगवानपुर

भगवानपुर में गौकशी करने के आरोप में पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है | बता दें पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के नेतृत्व में थाना भगवानपुर क्षेत्र में चलाये जा रहे अवैध गौतस्करी गौहत्या की रोकथाम और गौकशी करने वाले के विरोध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत शनिवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम खेलपुर में शानजर के घर पर छापेमारी कर कार्रवाई की गई | कार्रवाई के दौरान 275 किग्रा गौमांश, मय गौकशी उपकरण के साथ दो महिला अभियुक्ता शाहिन पत्नी मुन्तियाज ग्राम खेलपुर थाना भगवानपुर बताया व नुरुल पत्नी शाहनजर ग्राम खेलपुर थाना भगवानपुर को गिरफ्तार किया गया |

वहीं दो अभियुक्त गण शाहनजर पुत्र मुन्तियाज फरीद पुत्र मुन्तियाज निवासी गण खेलपुर थाना भगवानपुर मौके से पुलिस की टीम देखकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने उक्त व्यक्ति की पहचान कर ली है | जिनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर अभियुक्त के संदिग्ध ठिकानो पर दबिश दी जा रही है | पुलिस ने बताया जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जायेगी। वहीं डाक्टर ने गौमांस का नमूना परीक्षण के ले लिया है | साथ ही बरामद मांस को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया है | पुलिस ने बताया कि आरोपी को थाने लाकर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां से उनको जेल भेजा जाएगा और फरार आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा | वहीं आरोपियों को पकड़ने में पुलिस टीम में शामिल पी0डी0 भट्ट थानाध्यक्ष भगवानपुर, उ0नि0 कर्मवीर सिंह और कांस्टेबल नितेश धस्माना रहे |



