

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – सचिन गुप्ता

स्थान- लालकुआँ

उत्तराखण्ड की सबसे हॉट सीट बनी लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कल देर लालकुआं पहुँचे | जहाँ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका स्वागत किया ।

इस दौरान लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने कहा कि वह यहाँ की जनता का आशीर्वाद लेने आये हैं | साथ ही लालकुआं विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करने के पूरे प्रयास किये जायेंगे | विकास की कोई कोर कसर नही छोड़ी जायेगी |


वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेत्री संध्या डालाकोटी उनकी छोटी बहन है सभी को साथ लेकर आगे बड़ा जायेगा । बता दें लालकुआं विधानसभा से कांग्रेस हाईकमान ने पहले संध्या डालाकोटी को अपना उम्मीदवार बनाया था | लेकिन कांग्रेस में हुई बगावत के बाद पार्टी हाईकमान ने टिकट में फेर बदल किया और हरीश रावत को लालकुआं से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया |



