

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- भगवान मेहरा

स्थान- कालाढुंगी

भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद कई दावेदार टिकट बटवारे से नाराज नजर आये | वहीं कालाढुंगी विधानसभा से भी भाजपा के वरिष्ठ नेता गजराज बिष्ट बागी हुए । उन्होंने कालाढुंगी विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है । बता दें गजराज बिष्ट का भाजपा में लम्बा राजनीतिक सफर रहा |

वहीं अब गजराज की नाराजगी भाजपा को महँगी पड सकती है । भाजपा हाई कमान भी गजराज को मनाने में नाकाम रहा। अब गजराज की नाराजगी से भाजपा का गढ़ कही जाने वाली कालाढुंगी विधानसभा में सेंध लग सकती है । वहीं भाजपा के दो नेताओ के मैदान मे होने से कांग्रेस का पलड़ा मजबूत हो सकता है ।



