रामनगर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ महेंद्र पाल ने किया नामांकन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

राज्य में कांग्रेस की लिस्ट जारी होने के बाद कई दावेदार टिकट वितरण से काफी नाराज नजर आये | वहीं रामनगर में भी कांग्रेस पार्टी में भारी उठापटक के बाद आखिरकार डॉ महेंद्र पाल ने विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। रामनगर पहूँचने के बाद कांग्रेस विधानसभा सीट के उम्मीदवार महेन्द्रपाल ने कहा कि रामनगर में कांग्रेस भारी मतों से विजयी होगी ।  साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कोई पैराशूट प्रत्याशी नहीं बल्कि मैं 1989 में जब रामनगर नैनीताल संसदीय सीट में आता था तो मैं यहां से सांसद भी रहा |

वहीं पार्टी में नाराज कार्यकर्ताओं को महेन्द्रपाल मनाने का काम भी करेंगे |  इसके अलावा उन्होंने कहा कि रामनगर कुमाऊं और गढ़वाल का प्रवेश द्वार है इसीलिए रामनगर सुंदर जगह है, लोग मुझे इतना प्यार करते हैं कि 1989 में भी मुझे जिताया और आज फिर रामनगर में इन लोगों के प्यार की बदौलत बहुत बड़ी जीत दर्ज करने जा रहा हूं। वन ग्रामो में रहने वाली जनता की आवाज मैने पहले भी उठाई है और अब में उनकी लड़ाई लड़ूंगा।आखिरकार जीत हमारी ही होगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।