चेकिंग के दौरान आईटीआई थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लाखों की रकम बरामद

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अज़हर मलिक

स्थान-  काशीपुर

विधानसभा चुनाव को धन, बल और शराब के बल पर चुनाव लड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है | उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के बॉर्डर पर पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | जिसमें पुलिस को बड़ी कामयाबी भी मिली है | चुनाव को प्रभावित करने वाले वोटरों को लुभाने वाले प्रत्याशियों के मंसूबे को नाकाम करने के लिए पुलिस विभाग भी मुस्तैद दिखाई दे रहा है |

बॉर्डर पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान लाखों रुपए भी बरामद किए हैं । बता दें उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव की तिथि जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही पुलिस की  बॉर्डर पर चौकसी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। आने जाने वाले वाहनों की पुलिस चेकिंग करती हुई दिखाई दे रही है और इस चेकिंग के दौरान आईटीआई थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी भी हाथ लगी है। चुनाव को प्रभावित करने की मंशा से लाए जा रहे हैं लाखों की रकम पुलिस ने बरामद की है। जहां प्रत्याशियों द्वारा विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पुरजोर कोशिशें की जा रही है। तो वहीं पुलिस भी  चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए चेकिंग अभियान चला रही है जिसमें आईटीआई थाना पुलिस को लाखो से ज्यादा की धनराशि बरामद की है।

उत्तर प्रदेश से आ रहे दो वाहनों को चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोका गया जिसमें एक वाहन में ₹2 लाख 60 हज़र तो दूसरे वाहन में 3 लाख 50 हज़र की धन राशि बरामद की तो वहीं वाहन चालक से धन राशियों के बारे में पूछा गया तो वाहन चालक कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए जिसकी वजह से पुलिस ने धन राशियों को जप्त कर लिया और अग्रिम कार्रवाई उन वाहन चालकों के खिलाफ की।