कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस के बड़े नेता सहित 1000 समर्थक बीजेपी में शामिल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- नरेश तोमर

स्थान- हरिद्वार

हरिद्वार ग्रामीण से अनुपमा रावत को टिकट दिए जाने के बाद कांग्रेसियों का बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा | इसी के चलते क्षेत्र के चलचित्र कांग्रेसी नेता जगपाल सिंह सैनी 1000 समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए | उन्होंने कहा कि केंद्र में मां बेटे ने और प्रदेश में बाप बेटी ने कांग्रेस को खो दिया है |

इसीलिए अब कांग्रेस में कुछ नहीं बचा | आज बीजेपी कार्यकर्ताओं का सम्मान कर रही है | सब को बारी-बारी सक्रिय नेताओं को आगे बढ़ने का मौका देने वाली पार्टी सिर्फ बीजेपी है | इस क्षेत्र में स्वामी यतीश्वरानंद द्वारा चौहमुखी विकास किया गया है | इसी के कारण उनकी जीत सुनिश्चित है और अनुपमा रावत को सीट पर भारी नुकसान झेलना पड़ेगा क्योंकि हरीश रावत भी सीट पर 10 हज़ार से ज्यादा भारी अंतर से हार गए थे |