ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695


रिपोर्टर- विशेष शर्मा
स्थान- बाजपुर
बाजपुर में कांग्रेस पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पार्टी पर महिलाओं और किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने सोमवार को क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तैयार करने की बात कही है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद कांग्रेस में भी पार्टी पदाधिकारियों के बगावत के सुर पनपते दिखाई दे रहे हैं।

जहां कांग्रेस ने बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को चुनाव मैदान में उतारा है तो वही टिकट की दावेदारी कर रही कांग्रेस पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा काफी नाराज दिख रही है। इसी के चलते हैं सुनीता टम्टा ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर कांग्रेस पार्टी पर महिलाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। इस दौरान सुनीता टम्टा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा भले ही सबका साथ सबका विकास करने की बात करती है लेकिन दोनों ही रास्ते पार्टियों ने महिलाओं का उत्पीड़न किया है। इस दौरान उन्होंने सोमवार को क्षेत्र की जनता के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तैयार करने की बात कही है। वही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और भाजपा के प्रत्याशी राजेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र की जनता इस बार स्थानीय व्यक्ति को विधायक बनाने का मन बना चुकी है।

उन्होंने बताया कि दलबदल करने वाले व्यक्ति पर इस वर्ष क्षेत्र की जनता बिल्कुल विश्वास नहीं करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाजपुर में एक बार फिर कमल का फूल खिलेगा।

