

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- रफी खान

स्थान- काशीपुर

कांग्रेस की लिस्ट जारी होने के बाद काशीपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस में मची दुविधा की स्थिति पर अंकुश पा लिया गया है | पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा के निवास पर आज कांग्रेस परिवार का जमावड़ा जुटा, जिसमें कांग्रेस के प्रमुख दावेदार रहे महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल और मनोज जोशी समेत तमाम कांग्रेस नेताओ ने काशीपुर कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र चंद्र सिंह बाबा के समर्थन में एक साथ खड़े नजर आए |

वहीं मीडिया से बात करते हुए हैं कांग्रेसी प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह बाबा ने कहा कि कांग्रेस में किसी भी तरह की कोई गुटबाजी और असंतोष नहीं है | हम मजबूती से चुनाव में उतरेंगे और काशीपुर का किला फतह करेंगे |


इस दौरान महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल और मनोज जोशी ने भी एकजुटता का परिचय देते हुए कहा कि इस बार काशीपुर में जो कांग्रेस के लिए सूखा बना हुआ है उसे समाप्त कर जीत का परचम फहराया जाएगा।



