

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना
स्थान- हल्द्वानी
कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी होने के बाद हल्द्वानी विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी सुमित हृदेश ने एक प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि कांग्रेस हाईकमान ने मुझ पर भरोसा जताया और मेरी मां के विकास कार्य को देखकर मुझे टिकट दिया है |


सुमित हृदेश का कहना है कि वह पूरी विधानसभा में अपनी मां के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे | उन्होंने बताया मेरी मां और पूरी हल्द्वानी शहर की प्राथमिकता जुहू और आईएसबीटी थी | उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले आईएसबीटी का कार्य पूरा किया जाएगा |


वहीं जो भी कांग्रेस पार्टी से नाराज हैं, उनको मैं मनाने का कार्य करूंगा | सब से मेरी वार्ता भी हो चुकी है | कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और उत्तराखंड के अंदर कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए एकजुटता दिखाएगी |



