कांग्रेस की पहली लिस्ट में महिलाओं को तबज्जो ना मिलने से कांग्रेसी महिलाओं में आक्रोश

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – देहरादून

लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने देर रात को उत्तराखंड की 53 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर ली, लेकिन इस लिस्ट में महिलाओं को तबज्जो ना मिलने से कांग्रेस महिलाओं में खासा रोष देखने को मिल रहा | गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में मात्र 3 महिलाओं का नाम शामिल किया |

जिसमे मसूरी से गोदावरी थापली, भगवान पुर से ममता राकेश, रुद्रपुर से मीना शर्मा हैं । बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नारे को उत्तराखंड कांग्रेस से धत्ता दिखा दिया | उत्तराखंड कांग्रेस महिलाओं की माने तो उनका कहना है कि उत्तराखड में इस नारे को दरकिनार कर “लड़की हूं घर बैठ सकती हूं” का नारा दिया

जबकि प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं को इस बार विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत आरक्षण देने की बात से उत्तराखंड की महिलाएं भी 40 प्रतिशत आरक्षण की मांग करने लगी | लेकिन उत्तराखंड में महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण भी नहीं मिल पाया। अब नजर कांग्रेस की दूसरी लिस्ट पर है लेकिन दूसरी लिस्ट में माना जा रहा है कि सिर्फ दो ही महिलाओं का नाम शामिल होगा।