

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना
स्थान- हल्द्वानी
राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 53 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है | वहीं बाजपुर विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस की तरफ से पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का नाम आते ही कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई | जिसके बाद यशपाल आर्य के घर पर बधाई देने वालो की भीड़ जमा हो गई | बाजपुर से यशपाल आर्य को टिकट मिलने के बाद उन्होंने पार्टी हाईकमान को एक बार फिर उनपर भरोसा दिखाने के लिए आभार व्यक्त किया |


उनका कहना है कि उत्तराखंड के अंदर कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए वह कांग्रेस के साथ मिलकर पूरी सेवा देंगे | इस दौरान वह भाजपा पर निशाना साधने से भी पीछे नहीं हटे | उन्होंने कहा भाजपा के कार्यकाल में केवल भ्रष्टाचार और महंगाई का बोलबाला है | जनता की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है | राज्य में तानाशाही चरम सीमा पर है | जिसे जनता भली-भांति जानती है | राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही पार्टी जनता के साथ किये गये वादों को पूरा करेगी | उत्तराखंड का विकास करने के लिए कांग्रेस एक संकल्प लेकर जनता की सेवा करेगी |



