8.50 लाख कीमत की स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

लोकेशन- लालकुआँ
रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

राज्य में आचार संहिता लगने के बाद लालकुआँ कोतवाली पुलिस पूरी तरीके से एक्टिव है | अपराधिक गतिविधियों पर पुलिस अपनी नजर बनाए हुए है ।

इसी क्रम में आज लालकुआँ कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लालकुआँ निवासी एक तस्कर को मोटरसाइकिल से 82 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा । मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया कि लालकुआँ के नगीना कॉलोनी निवासी एक युवक के पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई है

जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 8.50 लाख है अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है वही अभियुक्त की हिस्ट्री खंगाली जा रही है । पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी|