कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री ने भाजपा पर जमकर बोला हमला,पढ़ें पूरी ख़बर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना
स्थान – हल्द्वानी

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक दलों का विपक्षी दलों पर तंज कसना आम हो गया है | इसी प्रकरण में राज्य की अहम पार्टी कांग्रेस ने भी बीजेपी पर जुबानी हमला तेज कर दिया है | प्रदेश में तेजी से बदल रहे राजनीतिक हालातो के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने हल्द्वानी में कांग्रेस भवन के स्वराज आश्रम में प्रेसवार्ता की |

जहाँ उन्होंने देश में किसानों के हालातों और बढ़ती महँगाई का मुद्दा उठा कर राज्य और केंद्र की डबल इंजन सरकार को जमकर घेरा । यशपाल आर्य की माने तो भाजपा के शासन में किसानों की स्थिति बिलकुल ठीक नहीं है | केंद्र सरकार लगातार किसानों के साथ अन्याय कर रही है | वहीं राज्य सरकार ने भी इन 5 सालों में केवल किसानों को छलने का कार्य किया है |

साथ ही बढ़ती महँगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है | प्रदेश में बेरोजगारी और पलायन पहले से अधिक हो गया है | राज्य में इन हालातों को देख अब राज्य की जनता भाजपा को हटाकर कांग्रेस को राज्य में लाएगी ।