

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान- जसपुर

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अब जिला प्रशासन व पुलिस फोर्स शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। वहीं जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर और जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के नेतृत्व में अधीनस्थों एवं पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों ने विधानसभा में फ्लैग मार्च निकाला ।


जिससे की मतदाता शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में अधिक से अधिक मतदान कर सकें | वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि पूर्व में भी शांतिपूर्ण चुनाव कराया गया है लेकिन जसपुर विधान सभा बॉर्डर पर हैजो चुनाव की दृष्टि से संवेदनशील माना गया है | इसी प्रकरण में एस.एस.बी. और पी.एस.सी. कंपनी के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया |

वहीं उन्होंने बताया कि मार्च के दौरान जो लोग कोरोना गाइडलाइन का उलंघन करते पाए गए, उनका चालान भी किया गया | साथ ही चुनाव आयोग का आदेश है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए चुनाव कराया जाए |


इसके अलावा जो एक्टिव क्रिमनल हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है | साथ ही कोई भी अगर आचार सहिता का उलंघन करता पाया गया उसके खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाएगी |



