

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



संवाददाता- सलीम अहमद साहिल
स्थान-रामनगर
राज्य में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने है । वहीं चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावनाओं को देखते हुए रामनगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की । जिन व्यक्तियों के खिलाफ रामनगर में बड़ी संख्या में अभियोग पंजीकृत हैं,


उनके खिलाफ आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बड़ी कार्रवाई की गई हैं। साथ ही रामनगर पुलिस कोरोना की नियमावली का पालन करने के लिए भी जनता को जागरूक कर रही है | इसके अलावा जो कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे हैं उनके खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जा रही है।


अरुण कुमार सैनी कोतवाल रामनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज रामनगर में चार लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई हैं | साथ ही कोरोना की नियमावली का पालन करने के लिए भी जनता को जागरूक किया जा रहा है और सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग ना करने वालो पर लगातार कार्रवाई हो रही है।



