सितारगंज में मास्क न पहनने वालों के खिलाफ पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- तनवीर अंसारी
स्थान – सितारगंज

राज्य के साथ-साथ सितारगंज में भी कोरोना संक्रमण के केसों में लगातार वृद्धि हो रही है | सोमवार को सितारगंज में 69 नए केस सामने आये हैं | कोरोना की तीसरी लहर के बीच नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है | इसी प्रकरण में प्रशासन ने कोरोना और ओमिक्रोन से बचाव नियमों का पालन न करने वालों के चालान किए और कोरोना नियमों का पालन करने की हिदायत दी ।

मंगलवार को सितारगंज पुलिस ने बिना मास्क घूमने वाले लोगों के चालान किये । इसके बाद पुलिस ने शहर में भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, रिक्शा, टुकटुक, बस, टेंपो स्टैंड में लोगों को मास्क पहनने व सामाजिक दूरी के पालन करने के लिए अभियान भी चलाया ।
टेंपो, रिक्शा, बस स्टैंड पर भी बिना मास्क के बैठी सवारियों, चालकों, परिचालकों को भी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं | पुलिस की सख्ती के बाद बाजारों में आनन-फानन में लोग मास्क खरीदते हुए नजर आए |

वहीं एसआई संजय बोरा ने कहा की क्षेत्र में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है बिना मास्क घूमने वाले लोगों के चालान किए जा रहे हैं लोग ध्यान रखें और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।