

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- अशोक सरकार
स्थान- खटीम
खटीमा तहसील के अंतर्गत ग्राम सिसैया में नारद पुत्र स्व. शिवचंद की दो भैंसों की संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को मौत हो गई। वहीं एक 2 वर्षीय पड्डे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृत भैंसों में एक भैंस वर्तमान में दूध दे रही थी। पीड़ित व्यक्ति नारद के अनुसार रोजाना की भांति शाम को चारा खिलाकर मवेशियों को गोठ के अन्दर बांधा गया था|


लेकिन सुबह जब वह गोठ के अंदर गया तो अंदर का दृश्य देखकर डर गया और चीखने चिल्लाने लगा। गोठ के अंदर दो भैंसे मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। वहीं एक पड्डा भी गंभीर हालत में पड़ा हुआ था जबकि पास में ही एक भैंस स्वस्थ अवस्था में खड़ी थी। भैंसों के मृत होने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने बताया कि गोठ के अंदर ठीक-ठाक व्यवस्था है जिससे ठंड भी नहीं लग सकती है |


साथ ही आग और धुएं की व्यवस्था भी नहीं थी जिससे यह कहा जाए कि दम घुटने से मृत्यु हुई है। वहीं पीड़ित ने घटना की जानकारी खटीमा पशु चिकित्सा अधिकारी को दे दी है। वहीं गंभीर पड्डे का इलाज कराया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि मेरी काफी क्षति हुई है। एक लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है जिससे पीड़ित काफी परेशान और चिंतित है।



