जसपुर विधान सभा पर कब्ज़ा ज़माने के लिए जुटी भाजपा, डोर टू डोर कर रही कैंपेनिंग

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अज़हर मलिक

स्थान – जसपुर

जसपुर विधान सभा से भाजपा अपनी खोई हुई साख लौटाने के लिए अब घर का दरवाजा खटखटा रही है | 2017 में यहां कांग्रेस ने जीत हासिल कर भाजपा को करारा झटका दिया था | वहीं 2022 में भाजपा इस सीट पर कब्जा जमाने के लिए पुरजोर कोशिशों में लगी हुई है |

विकास कार्यों के जो सपने कांग्रेस विधायक ने जनता को दिखाए थे उनमें से कितने पूरे हुए इसको लेकर भाजपा जनता के बीच जाकर जागरूक करने का काम कर रही है | डोर टू डोर कैंपेनिंग कर रहे पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल के अनुसार जसपुर में जो विकास कार्य होने चाहिए थे, वह  हुए नहीं |

सिर्फ घोषणाएं और दावे कर जनता से वोट तो लिए गये लेकिन कार्यों के नाम पर जसपुर में विकास का एक भी पत्थर नहीं रखा | पूर्व विधायक और भाजपा नेता ने बताया कि कांग्रेसी विधायक ने चुनाव के समय जनता से बड़े बड़े वादे किये थे, लेकिन उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं कर पाये और अब फिर जनता के बीच जाकर नए नए वादों का पोटली खोल रहे हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।