आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा रामनगर प्रशासन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- सलीम अहमद साहिल

स्थान- मालधन/रामनगर

उत्तराखंड में चुनाव का बिगुल बज चुका हैं। आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का मतदान होना हैं। विधानसभा चुनाव में उपजिलाधिकारी रामनगर और पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर कोई भी लापरवाही नही बरतना नही चाहते ।

जिसके लिए 14 फरवरी को होने वाले मतदान को देखते हुए आज उपजिलाधिकारी रामनगर गौरव चटवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया । वहीं उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथों में चुनाव से सम्बंधित जो भी खामिया हैं उनको जल्द ही पूर्ण किया जाए।

गौरव चटवाल उपजिलाधिकारी रामनगर ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले बूथों का निरीक्षण हमेशा किया जाता है। मालधन के जो दूरस्थ बूथ हैं, तुमड़िया डाम के उनको हम देखने आए थे। 14 फरवरी को चुनाव है उससे पहले पहले हम लोग बिजली पानी या जो भी कोई अन्य कमियां हैं वहाँ पर उनको दुरस्त किया जा सके।